अवैध शराब की सूचना पर अमन नगर निवासी सोनू के घर पर पुलिस की बड़ी रेड, घर में मौजूद महिलाओं ने लगाया पुलिस पर धमकाने का आरोप

    रेड में पुलिस को नहीं मिली अवैध शराब

जालंधर,27 फरवरी(टिंकू पंडित):-
केएमवी कॉलेज के पास अमन नगर में अवैध शराब होने की सूचना मिलने पर थाना 8 और सीआईए स्टाफ की टीम ने रेड की। हालांकि पुलिस को रेड के दौरान कुछ नहीं मिला। घर के मालिक सोनू ने आरोप लगाया कि पुलिस उसे बेवजह तंग कर रही है। पहले भी उसे झूठे केस में फसाया गया लेकिन वह बरी हुआ। आरोप था कि रात से ही पुलिस उसके घर के बाहर पहरा लगा कर बैठी हुई है। पुलिस का कहना था कि उसके घर में 100 के करीब अवैध शराब की पेटी पड़ी है लेकिन उसके घर में एक भी पेटी नहीं है। पुलिस ने घर की तलाशी ली लेकिन कुछ नहीं मिला। वहीं घर में किराए पर महिलाओं ने भी आरोप लगाया कि रात से ही पुलिस वालों ने घर के बाहर पहरा लगा रखा है। घर के अंदर किसी को नहीं आने दे रहे हैं। वहीं उनको अपने कमरों से भी बाहर नहीं आने दे रहे। लड़कियों का कहना था कि वह सारी रात दहशत में रहीं वहीं मौके पर मौजूद पुलिस ने इस संबंध में कुछ भी बताने से इनकार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *